Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026: राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन आवेदन
राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 – ऑनलाइन आवेदन, योग्यता, दस्तावेज
राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (Social Justice & Empowerment Department – SJE) द्वारा Rajasthan Uttar Matric Scholarship Scheme 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
इस योजना के तहत राज्य के SC, ST, OBC, MBC, EBC और DNT वर्ग के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
जो विद्यार्थी राजकीय या निजी कॉलेज में नियमित रूप से अध्ययन कर रहे हैं, वे इस छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 – Highlights
विवरण जानकारी
योजना का नाम Rajasthan Uttar Matric. Scholarship (Post Matric)
राज्य. राजस्थान
विभाग. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SJE)
लाभार्थी वर्ग. SC, ST, OBC, MBC, EBC, DNT
पात्र पाठ्यक्रम. UG, PG, ITI, Polytechnic, B.Ed, PhD
आवेदन प्रारंभ. 11 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि. 31 जनवरी 2026
आवेदन माध्यम. ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट. sje.rajasthan.gov.in
राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि कोई भी छात्र पैसों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े।
Uttar Matric Scholarship 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है? (योग्यता)
राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार में निम्न योग्यताएं होना आवश्यक है:
• आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए
• छात्र मान्यता प्राप्त सरकारी या निजी संस्थान में नियमित (Regular) छात्र होना चाहिए
• परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए
• छात्र SC / ST / OBC / MBC / EBC / DNT वर्ग से संबंधित हो
• आवेदक के पास SSO ID होना अनिवार्य है
Rajasthan Uttar Matric Scholarship Form Date 2026
कार्यक्रम. तिथि
आवेदन शुरू. 11 दिसंबर 2025
आवेदन अंतिम तिथि. 31 जनवरी 2026
Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 – आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
• जन आधार कार्ड
• आधार कार्ड
• जाति प्रमाण पत्र
• आय प्रमाण पत्र
• मूल निवास प्रमाण पत्र
• फीस रसीद
• पिछली कक्षा की अंकतालिका
• बैंक पासबुक
• मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी
• पासपोर्ट साइज फोटो
Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 Online Apply कैसे करें?
राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
1. सबसे पहले SSO Rajasthan Portal पर जाएं
2. अपनी SSO ID और पासवर्ड से लॉगिन करें
3. यदि SSO ID नहीं है तो पहले New Registration करें
4. लॉगिन के बाद Scholarship (SJE) विकल्प पर क्लिक करें
5. New Application का चयन करें
6. आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें
7. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
8. फॉर्म को Final Submit करें
9. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
⚠️ नोट: आवेदन से पहले National Scholarship Portal (NSP) या NSP OTR App के माध्यम से One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य है।
Rajasthan Uttar Matric Scholarship 2026 – Notification & Apply Link
Notification PDF:
👉 http://mpset.in/wp-content/uploads/2025/12/Uttar-Matric-Scholarship-2026-Notification.pdf
Apply Online:
👉 https://sje.rajasthan.gov.in/Scholarship_Portal.aspx
👉 https://sso.rajasthan.gov.in/signin
महत्वपूर्ण सुझाव (Important Tips)
● आवेदन अंतिम तिथि से पहले जरूर करें
● सभी दस्तावेज स्पष्ट और सही अपलोड करें
● बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए
● फॉर्म सबमिट करने के बाद रसीद सुरक्षित रखें

No comments:
Post a Comment